Sanjay Mishra: अपने गांव में देशी अंदाज में दिखे संजय मिश्रा, लुंगी और टीशर्ट पहने बरामदे में बतियाते आए नजर

इंटरनेट डेस्क। भारतीय सिनेमा जगत में अपनी खास पहचान रखने वाले दिग्गज अभिनेता संजय मिश्रा बिहार में अपने गांव पहुंचे है। यहा उनका एक दम देशी अंदाज देखने को मिला है। संजय मिश्रा अपने गांव में एक सादा आदमी की तरह रिश्तेदारों से मिले और उनसे बातचीत की। पर्दे की चकाचौंध से अलग संजय मिश्रा लुंगी और टीशर्ट पहने नजर आए। 

दरअसल 72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिलने के बाद पहली बार बॉलीवुड अभिनेता संजय मिश्रा अचानक बिहार के दरभंगा जिले में स्थित अपने गांव मनीगाछी प्रखंड के नारायणपुर पहुंचे। यहां वे अपने परिजनों से मिले तथा कुलदेवी की पूजा-अर्चना कर उनसे आशीर्वाद लिया। बिना किसी पूर्व सूचना के साधारण वेशभूषा में अचानक गांव पहुंचे संजय मिश्रा को देखकर उनके परिजनों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी।

इस यात्रा के दौरान वे महज कुछ घंटे ही गांव में रुके। इस दौरान वे लुंगी और टीशर्ट पहनकर अपने घर के बरामदे में जमीन पर ही बैठ गए। उनकी इस सादगी की चर्चा पूरे गांव में हो रही है। बता दें कि सुप्रसिद्ध अभिनेता श्री मिश्रा को फिल्म ‘भक्षक’ में उनके प्रभावशाली अभिनय के लिए 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता के सम्मान से नवाजा गया है।

pc- hindustan