Adhik Maas 2026: अधिक मास समाप्त होने से पहले ही करें आप भी ये विशेष काम, मिलेगा बड़ा पुण्य
- byShiv
- 13 Jun, 2026
इंटरनेट डेस्क। सनातन धर्म में अधिक मास का विशेष महत्व बताया गया है, इसे मलमास या पुरुषोत्तम मास के नाम से भी जाना जाता है। ज्येष्ठ माह का यह पवित्र अधिक मास 15 जून को समाप्त होने जा रहा है। मान्यता है कि यह महीना भगवान विष्णु को अत्यंत प्रिय है। इस दौरान किए गए दान-पुण्य का फल अधिक मिलता है। यदि आप भी अपने जीवन से आ रही किसी भी तरह की परेशानी को दूर करना चाहते हैं तो मलमास की समाप्ति से पहले ये कार्य जरूर करें।
दीपदान करें
जानकारी के अनुसार पुरुषोत्तम मास समाप्त होने से पहले सुबह और शाम दीपदान करने से मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं, दुख व शोक का नाश होता है, वंशदीप बढ़ता है।
लोगों को भोजन कराएं
बेसहारा और असहाय लोगों का सहारा बनकर उन्हें उचित दिशा दिखाने व भोजन कराने से पुण्य प्राप्त होता है।
गौमाता की पूजा करें
अधिक मास में आप गौशाला में जाएं और गाय माता की सेवा करें, इसके साथ ही गायों को हरा चारा खिलाए और सेवा करें
तुलसी में जल चढ़ाए
सुबह स्नान के बाद तुलसी को जल चढ़ाएं और सेवा करें। जल चढ़ाते समय ॐ नमो भगवते वासुदेवाय नमः मंत्र का जाप करें। शाम को नियमित रूप से तुलसी के आगे घी का दीपक जलाना बहुत प्रभावशाली होता है।
pc- bejandaruwalla.com






