Vastu Tips: शाम के समय नहीं खरीदनी चाहिए आपको ये चीजें, बन सकती हैं परेशानी का कारण
- byShiv
- 26 Nov, 2026
इंटरनेट डेस्क। आपने देखा होगा की लोगों का वास्तु में बड़ा विश्वास होता है। कई लोग अपने घर के निमार्ण से लेकर हर चीज का वास्तु के अनुसार ध्यान रखते हैं। वास्तु शास्त्र और ज्योतिष में घर की सुख-समृद्धि और खुशहाली बनाए रखने के लिए कई तरह के नियम बताए गए हैं। मान्यता है कि घर में रखी चीजों से लेकर उन्हें खरीदने और इस्तेमाल करने के समय तक का असर व्यक्ति के जीवन और परिवार की खुशहाली पर पड़ता है। धार्मिक और वास्तु शास्त्र के मुताबिक, सूर्यास्त के बाद का समय काफी खास माना जाता है। इस दौरान कुछ काम करना और कुछ चीजों की खरीदारी करना वर्जित बताया गया है।
सूर्यास्त के बाद क्या नहीं खरीदना चाहिए?
लोहे का सामानः लोहा शनि देव की धातु माना जाता है, सूर्यास्त के बाद इसे खरीदकर घर लाने से परेशानियां और शनि दोष बढ़ सकता है।
सरसों का तेलः शाम या रात के समय कच्चा या सरसों का तेल खरीदने से घर में नकारात्मक ऊर्जा और आर्थिक समस्याएं आ सकती हैं
नुकीली चीजेंः सुई, कैंची, चाकू, कील या कोई भी लोहे का औजार सूर्यास्त के बाद नहीं खरीदना चाहिए, क्योंकि इससे गृह-क्लेश और मानसिक तनाव बढ़ सकता है।
झाड़ूः मां लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है, रात के समय नई झाड़ू खरीदने से मां लक्ष्मी रूठ सकती हैं और आर्थिक तंगी हो सकती है.।
सूर्यास्त के बाद क्या नहीं करना चाहिए?
झाड़ू-पोछा लगानाः सूर्यास्त के बाद घर में झाड़ू लगाना या कचरा बाहर फेंकना अशुभ माना जाता है। मान्यता है कि इससे माता लक्ष्मी नाराज होकर घर से चली जाती हैं।
पैसों का लेन-देनः (उधार देना या लेना) नहीं करना चाहिए
pc- andreagibson.substack.com






