Afghanistan: अफगान तालिबान ने पाकिस्तान के कई अहम सैन्य ठिकानों पर की कार्रवाई, नूर खान एयरबेस को बनाया...

इंटरनेट डेस्क। अफगानिस्तान में सत्ता संभाल रहे अफगान तालिबान के रक्षा मंत्रालय ने दावा किया है कि उसने पाकिस्तान के कई अहम सैन्य ठिकानों पर सफल हवाई हमले किए हैं। मंत्रालय के अनुसार, यह कार्रवाई पाकिस्तान की तरफ से अफगान क्षेत्र में किए गए हालिया हवाई हमलों के जवाब में की गई। 

मीडिया रिपोटर्स की माने तो तालिबान के रक्षा मंत्रालय ने बयान जारी कर कहा कि उनकी वायुसेना ने रावलपिंडी स्थित नूर खान एयरबेस, क्वेटा में मौजूद 12वीं कोर, खैबर पख्तूनख्वा के मोहम्मद एजेंसी इलाके और घलानी सैन्य अड्डों को निशाना बनाया। 

मीडिया रिपोटर्स की माने तो बयान में कहा गया है कि इन ठिकानों पर सटीक और समन्वित हवाई हमले किए गए, जिनसे बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ। मंत्रालय के मुताबिक, ये हमले उस कार्रवाई के जवाब में किए गए हैं, जिसमें पाकिस्तानी सेना ने काबुल, बगराम एयरबेस और कुछ अन्य इलाकों में बीती रात और आज हवाई हमले किए थे।

pc- hidustan