Agra: सुहागरात के दिन पति ने पत्नी से कहा, किसी दोस्त के साथ बनाओं मेरे सामने संबंध, सुनकर ही आ गई टेंशन में

इंटरनेट डेस्क। आगरा में एक बड़ी घटना सामने आई हैं, इस घटना के बारे में सुनकर तो आपके भी होश उड़ जाएंगे। यहां हरीपर्वत निवासी नवविवाहिता ने पति और ससुरालियों पर दहेज की मांग, मानसिक उत्पीड़न, मारपीट और निजी डाटा चोरी करने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। विवाहिता का आरोप है कि शादी में करीब एक करोड़ रुपये खर्च करने के बाद भी ससुरालियों की दहेज की मांग खत्म नहीं हुई। शादी के अगले ही दिन पति ने उससे ऐसी आपत्तिजनक शर्त रख दी, जिसके बाद वह मानसिक तनाव और अवसाद में चली गई। हरीपर्वत पुलिस ने पति समेत चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

क्या कहा नवविवाहिता ने 
नवविवाहिता ने बताया कि उसकी शादी 20 अप्रैल 2026 को हुई थी। 18 से 21 अप्रैल तक जेआर ग्रैंड रिसोर्ट में डेस्टिनेशन वेडिंग हुई। शादी के दौरान ससुराल पक्ष ने 25 लाख रुपये दहेज मांगा था। जो पिता ने दे दिया। आरोप है कि शादी के बाद पति ने युवती से कहा कि उसकी पुरानी प्रेमिका ने उसको धोखा दिया था। तब से उसकी इच्छा है कि उसकी पत्नी उसके सामने अपने किसी दोस्त के साथ संबंध बनाए। विरोध करने पर भी पति उस पर दबाव बनाता रहा।

लगे ये आरोप
आरोप है कि ननद ने नवविवाहिता का पासवर्ड डालकर मोबाइल खोल लिया और उसमें मौजूद निजी व कंपनी से जुड़ा संवेदनशील डाटा कॉपी कर लिया। बाद में वह अपनी कंपनी में नौकरी ज्वाइन करने बेंगलुरु गई। पति ने वहां आकर उसके मोबाइल और कंपनी के लैपटॉप से निजी बातचीत, कंपनी की गोपनीय जानकारी और सहकर्मियों से संबंधित डाटा निकालकर अपने मोबाइल में सुरक्षित किया और व्हाट्सएप चैट डिलीट कर दी। पति ने डाटा के आधार पर युवती को बदनाम करने की धमकी भी दी।

pc- news18