Agra: पत्नी ने पति को बताया हैवान, करता हैं ऐसी हरकते की बता नहीं सकती, ससुर ने किया हलाला...देवर भी...

इंटरनेट डेस्क। उत्तर प्रदेश आगरा में एक शख्स ने अपनी बीवी को तीन तलाक दे दिया। इसके बाद महिला को अपने ससुर के साथ हलाला करना पड़ा।  उसे देवर के पास जाने के लिए मजबूर किया जाने लगा। इन सबसे परेशान महिला ने पुलिस को सूचना दी। महिला ने पुलिस के सामने तीन तलाक और हलाला का दर्द बयां किया। साथ ही पति की तुलना हैवान से की और कहा कि कमरे में उसकी हरकतों की याद कर उसकी रूह कांप जाती है।

क्या कहा महिला ने 
महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पति और ससुराल के अन्य लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। वहीं पति ने महिला के मायकेवालों पर हमला करने का आरोप लगाया है। उसने पुलिस को एक वीडियो भी सौंपा है। घटना, आगरा के मंटोला इलाके की है। बताया जा रहा है कि महिला के गंभीर आरोपों को सुनने के बाद गुस्से में आए उसके मायके वाले बेटी की ससुराल पहुंच गए थे। इस दौरान दोनों पक्षों में मारपीट हो गई थी। दोनों तरफ से कई लोगों को चोटें आईं। इसके बाद पूरे मामले की शिकायत लेकर बुधवार को विवाहिता डीसीपी सिटी के सामने पेश हुई। उसने अपने पति पर तीन तलाक और ससुर पर हलाला का आरोप लगाया।

मामला किया दर्ज
आरोपों की गंभीरता को देखते हुए डीसीपी ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच के आदेश दिए। पुलिस ने बताया कि पांच साल पहले उसका निकाह मंटोला क्षेत्र निवासी जूता कारोबारी से हुआ था उससे दो बच्चे हैं। विवाहिता का आरोप है कि दहेज में एक करोड़ रुपये और मर्सडीज की मांग की जा रही थी। पति हैवान है, उसके साथ ऐसी हरकतें करता है वह बता नहीं सकती। कमरे में पति के आते ही उसकी रूह कांप उठती है। विरोध पर पति ने तीन तलाक बोल दिया। 12 मई को पति ने कहा कि साथ रहने के लिए हलाला करना पड़ेगा। ससुर ने हलाला किया, उसके साथ दुराचार किया। इतना ही नहीं उसे देवर के पास जाने का भी दबाव बनाया गया। इससे वह बुरी तरह घबरा गई। मायके वालों को सूचना दी। 112 नंबर डॉयल करके पुलिस बुलाई।

pc- opindia.com