Ajit Pawar's death: मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा, मैंने अपना एक दमदार और दिलदार मित्र खो दिया, यह मेरे लिए निजी नुक़सान
- byShiv
- 28 Jan, 2026
इंटरनेट डेस्क। महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार का आज प्लेन क्रैश में निधन हो गया है। सूत्रों के अनुसार, अजीत पवार जिला पंचायत परिषद चुनाव प्रचार के लिए मुंबई से प्राइवेट एयर क्राफ्ट से बारामती के लिए निकले थे और लैंडिंग के दौरान यह हादसा हो गया। इस मौके पर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा, ज़मीन से जुड़े जननेता, मेरे मित्र और सहयोगी, उप मुख्यमंत्री अजितदादा पवार की विमान हादसे में मौत की ख़बर से मन व्यथित है। मैंने अपना एक दमदार और दिलदार मित्र खो दिया है।
उन्होंने कहा, यह मेरे लिए निजी नुक़सान है, जिसकी भरपाई कभी नहीं हो सकती, यह घटना महाराष्ट्र के लिए अत्यंत पीड़ादायक है, मैं अजितदादा को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।
एक अन्य सोशल मीडिया पोस्ट पर फडणवीस ने बताया कि उन्होंने अपने सारे कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं और वह बारामती के लिए रवाना हो रहे हैं। महाराष्ट्र मुख्यमंत्री कार्यालय के मुताबिक़, देवेंद्र फडणवीस के साथ डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे भी बारामती के लिए रवाना हो रहे हैं।
pc- BBC





