PM Modi: राहुल गांधी को पीएम का जवाब, विश्व की बड़ी-बड़ी संस्थाएं विकसित भारत की सराहना कर रही
- byShiv
- 19 Nov, 2026
इंटरनेट डेस्क। राहुल गांधी के न्यूयॉर्क में दिए भारत आपदा के कगार वाले बयान के बाद आज पीएम मोदी ने राजधानी दिल्ली के भारत मंडपम में फिक्की के शताब्दी समारोह में पीएम मोदी ने भारत की बदलती आर्थित तस्वीर का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि विश्व की बड़ी-बड़ी संस्थाएं विकसित भारत की सराहना कर रही है। उन्होंने आगे कहा जब सही नीतियों से काम हुआ तो महज 12-13 वर्षों में देश का 50 करोड़ गरीब गरीबी रेखा से बाहर आया है।
मीडिया रिपोटर्स की माने तो भारतीय अर्थव्यवस्था के पिछले 100 वर्षों के सफर और देश में हुए आर्थिक बदलावों का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि इस दौरान उन्होंने कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था ने कई उतार-चढ़ाव देखे हैं। देश ने लाइसेंस-कोटा राज से लेकर राष्ट्रीयकरण के प्रयोग और एक ऐसे दौर का सामना किया, जब भारतीय अर्थव्यवस्था को दुनिया की कमजोर पांच अर्थव्यवस्थाओं यानी फ्रैजाइल फाइव में गिना जाने लगा था।
पीएम मोदी ने कहा कि पिछले 12 वर्षों में देश के युवाओं, किसानों, श्रमिकों और उद्योग जगत के नेताओं ने मिलकर इस स्थिति को बदलने के लिए कड़ी मेहनत की है। उन्होंने इस बदलाव में देश के अलग-अलग वर्गों के योगदान को महत्वपूर्ण बताया।
pc- ndtv






