Akshay Kumar: भूत बंगला के बाद विद्या बालन के साथ नजर आएंगे अक्षय, फिल्म शूटिंग के लिए हुए रवाना, विद्या को बताया गुड लक चार्म

इंटरनेट डेस्क। अक्षय कुमार इन दिनों अपनी हालिया फिल्म भूत बंगला की सफलता को लेकर चर्चाओं में हैं। उनकी हॉरर-कॉमेडी फिल्म ने अच्छा बिजनेस किया हैं। इसके बाद अब अक्षय कुमार अपनी अपकमिंग फिल्म की तैयारियों में जुट गए हैं। भूत बंगला के बाद अक्षय कुमार, विद्या बालन के साथ अपनी अपकमिंग फिल्म की शूटिंग की तैयारी कर रहे हैं। 

खबरों की माने तो हाल ही में, अभिनेता ने एक पोस्ट के जरिए विद्या बालन के साथ अपनी जोड़ी को लकी बताया है। दोनों ने पहले तीन फिल्मों में काम किया था और अब दोनों चौथी फिल्म में साथ नजर आने वाले हैं।

अक्षय कुमार ने एक वीडियो के जरिए अपनी नई फिल्म की अनाउंसमेंट की है। उन्होंने विद्या बालन के साथ एक वीडियो शेयर किया जिसमें दोनों फ्लाइट की ओर जाते हुए दिख रहे हैं। इस वीडियो के साथ अभिनेता ने कैप्शन में लिखा, अगला स्टॉप भगवान का अपना देश, जादुई केरल। अनीस बज्मी की अगली फिल्म, हमेशा की तरह शानदार विद्या बालन के साथ मेरी चौथी फिल्म है और मुझे उम्मीद है कि हमारी जोड़ी का यह गुड लक चार्म आगे भी बना रहेगा।

pc-