Akshaya Tritiya 2026: आज भी हैं अक्षय तृतीया, खरीदारी के लिए हैं शुभ योग और मुहूर्त

इंटरनेट डेस्क। अक्षय तृतीया का त्योहार रविवार, 19 अप्रैल को मनाया गया है। पूजा-पाठ और दान आदि के साथ ही लोगों ने शुभता और संपन्नता के लिए खरीदारी और निवेश भी किए। लेकिन लोगों के बीच ऐसी चर्चा है कि, अक्षय तृतीया का त्योहार 20 अप्रैल 2026 को भी मनाया जा रहा है। आइए जानते हैं क्या सच में 19 अप्रैल के बाद 20 अप्रैल को भी अक्षय तृतीया मनाई जाएगी।

क्या 20 अप्रैल को है अक्षय तृतीया
पंचांग के अनुसार, अक्षय तृतीया का त्योहार हर साल वैशाख शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाता है। वहीं हिंदू धर्म के अधिक तीज-त्योहारों में उदयातिथि को महत्व दिया जाता है। तृतीया तिथि की शुरुआत 19 अप्रैल को सुबह 10.49 से शुरू हुई है और 20 अप्रैल सुबह 07.27 पर समाप्त हुई। ऐसे में उदयातिथि के अनुसार सोमवार, 20 अप्रैल को भी अक्षय तृतीया मनाया शुभ रहेगा। अक्षय तृतीया के स्नान-दान के लिए 20 अप्रैल को सबसे अच्छा समय रहेगा, क्योंकि उदयातिथि में तृतीया तिथि विद्यमान रहेगी।

दान पुण्य के लिए रहेगा सही
20 अप्रैल को अक्षय तृतीया सुबह 7 बजकर 27 मिनट तक रहेगी,. ऐसे में सुबह के समय स्नान, दान और पूजन जैसे कार्य कर सकते हैं। वहीं 20 अप्रैल को सोने की खरीदारी के लिए भी शुभ मुहूर्त और योग बन रहे हैं, जिसमें आप सोने के जेवर या डिजिटल गोल्ड खरीद सकते हैं। इसके साथ ही दान के लिए भी आज का दिन शुभ हैं।

pc- businesstoday.in