Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया पर पूजा में करें आप भी इस रंग के फूलों को शामिल, भगवान होंगे प्रसन्न

इंटरनेट डेस्क। हिंदू धर्म में अक्षय तृतीया का बहुत बड़ा महत्व बताया गया हैं। अक्षय तृतीया का पावन पर्व इस बार 19 अप्रैल 2026 को मनाया जाएगा। हिंदू धर्म में यह दिन बेहद शुभ और फलदायी माना जाता है। इस दिन किए गए किसी भी शुभ कार्य का फल कभी समाप्त नहीं होता, इसलिए इस तिथि को अक्षय कहा जाता है। इस दिन भगवान विष्णु, मां लक्ष्मी और धन के देवता कुबेर की पूजा विशेष रूप से की जाती है। पूजा में फूलों का विशेष महत्व है, सही फूल अर्पित करने से देवी-देवताओं की कृपा शीघ्र प्राप्त होती है।

भगवान विष्णु को अर्पित करें पीले फूल
अक्षय तृतीया पर भगवान विष्णु की पूजा में पीले फूलों का विशेष महत्व है। पीला रंग समृद्धि, शांति और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है। सबसे अच्छा है गेंदे के फूल अर्पित करना। मान्यता है कि भगवान विष्णु को पीले पुष्प चढ़ाने से वे जल्दी प्रसन्न होते हैं और भक्त को सुख, सौभाग्य, स्थिरता का आशीर्वाद देते हैं। 
इस मंत्र का करें जाप
पूजा के समय श्ॐ नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र का जाप करते हुए प्रिय फूल चढ़ाएं। इससे जीवन में स्थिरता और खुशहाली आती है। मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए कमल का फूल सबसे उत्तम माना जाता है। कमल पवित्रता और समृद्धि का प्रतीक है। इसे माता लक्ष्मी का आसन भी कहा जाता है। अगर कमल नहीं हो, तो लाल रंग के फूलभी अर्पित कर सकते हैं। कुबेर जी को प्रसन्न करने के लिए पीले और सफेद फूल अर्पित करने चाहिए। 

pc- hindustan