Amarnath Yatra: आज बाबा बर्फानी के दर्शन करेेगा यात्रियों का पहला जत्था, 4603 श्रद्धालु हैं शामिल

इंटरनेट डेस्क। बाबा बरफानी के दर्शनों के लिए आप भी जाना चाहते हैं तो जा सकते है। यात्रा की शुरूआत हो चुकी है। बम-बम भोले के जयघोष के साथ शनिवार को भक्तों के पहले जत्थे को बाबा बर्फानी के दर्शन करने का सौभाग्य प्राप्त होगा। बालटाल से तीर्थयात्रियों का पहला जत्था पवित्र अमरनाथ गुफा के दर्शन के लिए रवाना हो गया है। 

जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह जम्मू से त्रि-स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था के बीच 4603 श्रद्धालु कश्मीर के लिए रवाना हुए, जो देर शाम काजीगुंड की नवयुग टनल से होते हुए बालटाल और पहलगाम आधार शिविरों में पहुंचे। इससे पहले उधमपुर के टिकरी के काली माता मंदिर में जत्थे का पहला स्वागत किया गया।

बता दें की आधार शिविर भगवती नगर जम्मू से शुक्रवार सुबह 5.25 बजे श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड के चेयरमैन एवं उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच झंडी दिखाकर पहले जत्थे को रवाना किया। 

pc- aaj tak