Health Tips: सर्दियों की डाइट में शामिल कर ले आप भी गुड़, मिलते हैं इसके ढ़ेरों फायदे
- byShiv
- 23 Nov, 2026
इंटरनेट डेस्क। सर्दियों का मौसम ही खाने पीने के लिए होता है। इस मौसम में ऐसे खाद्य पदार्थों को डाइट में शामिल करने की सलाह दी जाती है जो हमारे शरीर को गर्माहट देने के साथ-साथ सेहत को भी बेहतर बनाए रखने में मदद कर सकें। गुड़ उन्हीं पारंपरिक खाद्य पदार्थों में से एक है। खासकर ठंड के दिनों में इसका सेवन शरीर को अनेक स्वास्थ्य लाभ पहुंचाने में मदद कर सकता है।
शरीर को देता है गर्माहट
सर्दियों में गुड़ खाने का सबसे बड़ा फायदा यह है कि यह शरीर को अंदर से गर्म रखने में मदद करता है। इसकी तासीर गर्म मानी जाती है, इसलिए ठंड के मौसम में इसका सेवन शरीर का तापमान संतुलित रखने में सहायक होता है।
पाचन तंत्र को बनाता है मजबूत
भोजन के बाद थोड़ा-सा गुड़ खाने की परंपरा केवल स्वाद के लिए नहीं है। गुड़ पाचन क्रिया को बेहतर बनाने में मदद करता है। यह पाचन एंजाइम्स को सक्रिय करता है, जिससे खाना आसानी से पचता है और गैस, अपच तथा कब्ज जैसी समस्याओं से राहत मिल सकती है।
pc- amar ujala






