America: अंबानी को अमेरिका ने दिया जनरल लाइसेंस, खरीद सकेंगे वेनेजुएला का तेल

इंटरनेट डेस्क। देश की सबसे बड़ी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी के हाथ बड़ी कामयाबी लगी है। रॉयटर्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिका ने रिलायंस को वेनेजुएला का तेल खरीदने के लिए जनरल लाइसेंस जारी कर दिया है। अगर सही में ही ऐसा हुआ हैं तो यह एक बड़ा फायदा है। जानकारी के अनुसार वेनेजुएला के पास दुनिया का सबसे बड़ा तेल भंडार है। 

अमेरिका ने की थी कार्रवाई
मीडिया रिपोटर्स की माने तो अमेरिका ने हाल में वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को गिरफ्तार किया था। उसके बाद अमेरिकी अधिकारियों ने कहा था कि अमेरिका वेनेजुएला की एनर्जी इंडस्ट्री में लगी पाबंदियों में ढील देगा ताकि दोनों देशों के बीच 2 अरब डॉलर की ऑयल सप्लाई डील हो सके। अमेरिका ने साथ ही वेनेजुएला की ऑयल इंडस्ट्री के पुनर्गठन के लिए 100 अरब डॉलर की योजना बनाई है।

रिलायंस को होगा फायदा
रिलायंस को जनरल लाइसेंस मिलने का मतलब है कि कंपनी वेनेजुएला पर लगे प्रतिबंधों का उल्लंघन किए बिना सीधे तेल खरीद सकती है। साथ ही वह वेनेजुएला से खरीदे गए तेल को बेच भी सकती है। इससे रिलायंस को अपनी क्रूड कॉस्ट कम करने में मदद मिलेगी। रिलायंस के पास दुनिया का सबसे बड़ा रिफाइनिंग कॉम्प्लेक्स है जो हर तरह के कच्चे तेल को प्रोसेस कर सकती है।

pc- newsbytesapp.com