America: ट्रंप ने कहा 50 वर्षों में पहली बार अमेरिका में खुलने जा रही नई तेल रिफाइनरी, भारत और रिलायंस का जताया आभार
- byShiv
- 11 Mar, 2026
इंटरनेट डेस्क। मिडिल ईस्ट में अमेरिका-इजराय और ईरान के बीच जंग चल रही है। इस बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बड़ा ऐलान किया है। ट्रंप ने कहा है कि बीते 50 वर्षों में पहली बार अमेरिका में नई तेल रिफाइनरी खुलने जा रही है। ट्रंप ने कहा कि अमेरिका एनर्जी के क्षेत्र में वापसी कर रहा है। आज, मुझे यह बताते हुए गर्व हो रहा है कि बीते 50 वर्षों में अमेरिका की पहली रिफाइनरी टेक्सास के ब्राउनस्विले में खुलने जा रही है। ये ऐतिहासिक डील 300 अरब डॉलर की है, जो अमेरिकी इतिहास की सबसे बड़ी डील है।

क्या बोले ट्रंप
मीडिया रिपोटर्स की माने तो उन्होंने कहा कि ये अमेरिकी कामगारों और साउथ टेक्सास के लोगों की बड़ी जीत है। इस निवेश के लिए हमारे सहयोगी देश भारत और उनकी निजी क्षेत्र की सबसे बड़ी कंपनी रिलायंस का शुक्रिया। हमारे अमेरिका फर्स्ट एजेंडे की वजह से स्ट्रीमलाइनिंग परमिट और टैक्स कम करने से देश में अरबों डॉलर की डील हुई है।

बता दें कि ईरान ने ऑयल टैंकर्स को होर्मुज स्ट्रेट का इस्तेमाल करने से रोक दिया है। दुनिया का लगभग 20 फीसदी कच्चा तेल इसी रास्ते से जाता है। होर्मुज स्ट्रेट के पास ऑइल टैंकर्स पर ईरान हमले भी कर रहा है। इंटरनेशनल मैरीटाइम ऑर्गेनाइजेशन के मुताबिक, होर्मुज स्ट्रेट के पास मर्चेंट शिप पर हुए हमलों में अब तक सात नाविक मारे गए हैं। ईरान संग जंग को लेकर व्हाइट हाउस की प्रवक्ता कैरोलाइन लैविट ने कहा कि अमेरिका ने ड्रोन लॉन्च करने वाले 50 से अधिक जहाजों और पोतों को नष्ट कर दिया है।
pc-indianexpress.com, newsonair.gov.in, bloomberg.com





