Amitabh Bachchan: रूटीन चेकअप के लिए नानावटी अस्पताल में भर्ती हुए अमिताभ बच्चन, वापस लौटे अपने...

इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन को लेकर खबर आई थी कि वह मुंबई के नानावटी अस्पताल में दो दिनों से भर्ती हैं। इस बीच खबरें थी की बिग बी को 16 मई को हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था और अस्पताल के ए-विंग में हैं। 

हालांकि, अब पीटीआई ने एक सूत्र के हवाले से बताया कि बिग बी वहां रूटीन चेकअप के लिए गए थे और घर वापस आ गए। वह आमतौर पर हर महीने जांच के लिए जाते हैं। उनको पेट से संबंधित बीमारी रहती हैं और ऐसे में वो चेकअप के लिए जाते रहते है। 

सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं बिग बी
बता दें कि अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और अपनी पर्सनल-प्रोफेशनल लाइफ से जुड़ी चीजें अक्सर वहां फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं। बिग बी ने 7 घंटे पहले ही अपने एक्स हैंडल पर एक ट्वीट भी किया है, जिसमें उन्होंने लिखा, “पिलोरी बड़ुंबा।

pc- navbharat