Amitabh Bachchan: अयोध्या में बच्चन ने खरीदी चौथी प्रोपर्टी, 35 करोड़ का किया निवेश
- byShiv
- 07 Mar, 2026
इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड के सबसे बड़े अभिनेता अमिताभ बच्चन ने एक बार फिर से अयोध्या में प्रोपर्टी खरीदी है। लग रहा कि राम नगरी कुछ ज्यादा ही पसंद आ गई है। उन्होंने सरयू नदी की नगरी में चौथी बार जमीन खरीदी है। साल 2024 में जब से राम मंदिर का उद्घाटन हुआ है, तब से अब तक अमिताभ बच्चन ने अयोध्या में 4 जमीनें खरीद ली हैं। उनका हालिया निवेश करीब 35 करोड़ रुपये का है, जिससे 2.67 एकड़ जमीन खरीदी गई है।
रियल्टी कंपनी हाउस ऑफ अभिनंदन लोढ़ा ने बताया है कि अयोध्या, उत्तर प्रदेश में 2.67 एकड़ जमीन बॉलीवुड स्टार अमिताभ बच्चन को 35 करोड़ रुपये में बेची है। यह सौदा शुक्रवार को एबी कॉर्प लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर राजेश यादव ने पूरा किया है। यह जमीन होबल की 75 एकड़ की लग्जरी लैंड डेवेलपमेंट ‘द सरयू’ के पास स्थित है।
इससे पहले जनवरी 2024 में बच्चन ने होबल के प्रोजेक्ट ‘द सरयू’ में भी जमीन खरीदी थी। बच्चन चौथी जमीन खरीद का निवेश किया है।
pc- news18






