Amitabh Bachchan: जाने क्यों अमिताभ बच्चन के काम से रिटायरमेंट की लेकर चल रही चर्चा, खुद ने दिया अब स्पष्टीकरण

इंटरनेट डेस्क। हिंदी सिनेमा जगत के शंहशाह अमिताभ बच्चन को हिंदी सिनेमा के महानायक के तौर पर जाना जाता है। पिछले करीब 6 दशकों से इंडस्ट्री में राज करने वाले बिग बी ने हाल ही में एक ऐसा ब्लॉग लिखा था, जिसकी वजह से 83 वर्षीय सुपरस्टार की रिटायरमेंट को लेकर सुर्खियां तेज हो गई थीं।

अब इस मामले को लेकर अमिताभ बच्चन की तरफ से स्पष्टीकरण सामने आ गया है और उन्होंने बताया कि क्या वह वास्तव में संन्यास ले रहे हैं या नहीं।  हाल ही में बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग में लिखा था कि काफी देर हो चुकी है, अब रिटायर होने का समय है। जिसके बाद लोगों ने यह कयास लगाना शुरू कर दिया कि बिग बी जल्द ही आधिकारिक रूप से रिटायरमेंट की घोषणा कर सकते हैं।

यह खबरें फैलते ही बिग बी ने अपने ब्लॉग के माध्यम से स्पष्टीकरण दिया। उन्होंने सोमवार रात ब्लॉग पर रिटायरमेंट से जुड़ी खबर की तस्वीर साझा की। इसके साथ उन्होंने लिखा- मैंने ब्लॉग में लिखा था कि देर हो गई है, रिटायर होने का समय हो गया है.. जिसका मतलब हम सब जानते हैं कि काम से मुक्त होकर बेड पर सो जाओ, देर हो गई है। आगे लिखा कि जी नहीं हुजूर, मैं काम से रिटायर नहीं हो रहा हूं।

pc- indianexpress.com