Annu Kapoor:ओमपुरी पर अन्नू कपूर ने लगाएं गंभीर आरोप, कहा-मैरी बहन की जिंदगी बर्बाद कर दी...उसे धोखा दिया...
- byShiv
- 25 Apr, 2026
इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड एक्टर अन्नू कपूर ने एक बड़ा खुलासा किया हैं। वैसे तो वह अक्सर ही किसी ना विवादित स्टेटमेंट के बाद सुर्खियों में आ जाते हैं। ऐसे में अब अभिनेता ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में एक्टर ने दिवंगत एक्टर ओमपुरी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि उन्होंने उनकी बहन सीमा कपूर को शादी में धोखा दिया है।
मीडिया रिपोटर्स की माने तो अन्नू कपूर ने हाल ही में सिद्धार्थ कनन के साथ बातचीत की। इसी बीच उन्होंने ओमपुरी और बहन सीमा कपूर के साथ रिश्ते पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने इस दौरान ओमपुरी की तारीफ की साथ ही आरोप भी लगाए।
जानकारी के अनुसार अन्नू कपूर ने कहा, अरे सर सर... स्वर्गीय ओमपुरी जैसा महान अभिनेता कोई नहीं, उनसे कुछ भी करवा लो, कोई भी किरदार करवा लो, लेकिन वो एक अभिनेता के तौर महान थे, वो अलग बात थी। अब वो बन गए किसी के पति और उन्होंने किसी का पति बनने के बाद, जिस स्त्री के साथ विश्वासघात किया, वहां गड़बड़ हो गई और इत्तेफाक से उस स्त्री का मैं भाई हूं। अन्नू कपूर ने बहन का दर्द बयां करते हुए नम आंखों में कहा, जीवन के 10 साल पहले ही चले गए होते वो, मेरी बहन ने उन्हें संभाला है, अब जब शरीर सिथिल हो चुका है, जर्जर हो चुका है तब आप वापस लौट कर आ रहे हैं। मैं उस पर भी बहुत गुस्सा था अपसेट था।
pc- bollywoodbubble.com






