AR Rahman: म्यूजिक डायरेक्टर रहमान के बेटे का एक्सीडेंट, पोर्श कार खुद कर रहे थे ड्राइव, बाल बाल बची जान...

इंटरनेट डेस्क। म्यूजिक डायरेक्टर एआर रहमान के बेटे एआर आमीन खतरनाक एक्सीडेंट में बाल-बाल बच गए। रविवार को चेन्नई में उनकी कार फ्लाईओवर पर दूसरी गाड़ी से टकरा गई। सिंगर के बेटे के साथ उनके दोस्त भी थे,। मगर दोनों सही सलामत है।

ये घटना है चेन्नई के गुइंडी के पास काठीपारा फ्लाईओवर की बताई जा रही हैं जहां एआर आमीन बाल बाल एक्सीडेंट में बचे। ‘टाइम्स ऑफ इंडिया’ की रिपोर्ट के मुताबिक, आमीन अपने दोस्त के साथ कोयम्बेडु जा रहे थे, तभी बीच रास्ते में उनकी गाड़ी दूसरी कार से टकरा गई।

इस मामले में पुलिस ने बताया कि आमीन पोर्श कार में सवार थे। अचानक साइड रोड से एक वैगन-आर गाड़ी बीच सड़क आ गई और दोनों गाड़ी की टक्कर हो गई। बताया गया कि सिंगर के बेटे खुद गाड़ी चला रहे थे। एक्सीडेंट के बाद आर्टिस्ट को कावेरी हॉस्पिटल ले जाया गया, हालांकि एआर रहमान के बेटे सही सलामत थे और मामूली चोटों थीं, ऐसे में डॉक्टरों ने दोनों को डिस्चार्ज कर दिया।

pc- keralakaumudi.com