Army Day Parade 2026: आज का दिन जयपुर के लिए ऐतिहासिक, देखने को मिलेगा सैन्य शक्ति का महासंगम, 78वें सेना दिवस के मौके पर हो रहा...

इंटरनेट डेस्क। 78वें सेना दिवस के मौके पर आज पहली बार देश में सैन्य छावनी के बाहर सेना दिवस परेड का आयोजन होने जा रहा है। इसका सौभाग्य राजस्थान की राजधानी जयपुर यानी के गुलाबी नगरी को मिला है। आज की सुबह स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज होने जा रही है। भारतीय सेना के 78वें स्थापना दिवस के अवसर पर गुरुवार सुबह 10.25 बजे जयपुर के जगतपुरा स्थित महल रोड ऐतिहासिक आर्मी डे परेड  आयोजित की जा रही है।

पूरे देश के लिए ऐतिहासिक
बता दें कि यह आयोजन न केवल राजस्थान बल्कि पूरे देश के लिए ऐतिहासिक है, क्योंकि पहली बार सेना ने अपनी वार्षिक परेड को किसी सैन्य छावनी के बंद घेरे से निकालकर आम जनता के बीच लाने का निर्णय लिया है। हर साल 15 जनवरी को सेना दिवस मनाया जाता है। इसी दिन साल 1949 में फील्ड मार्शल के.एम. करियप्पा ने अंतिम ब्रिटिश कमांडर-इन-चीफ जनरल फ्रांसिस बुचर से भारतीय सेना की कमान संभाली थी।
आज की परेड में पूरी दुनिया की नजरें भैरव बटालियन पर टिकी होंगी, जो पहली बार सार्वजनिक रूप से दुनिया के सामने आएगी। आधुनिक हाइब्रिड युद्ध की बदलती प्रकृति को देखते हुए इस यूनिट का गठन किया गया है।

इसके अलावा ब्रह्मोस  800 किमी की मारक क्षमता वाली दुनिया की सबसे घातक क्रूज मिसाइल
पिनाका गाइडेड रॉकेट सिस्टम, जो 120 किमी तक सटीक हमला कर सकता है.
एयर डिफेंस और ड्रोन वॉरफेयर
आकाशतीर स्वदेशी सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल प्रणाली, जिसने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान तुर्की और चीनी मूल के ड्रोन्स को मार गिराकर वैश्विक ध्यान खींचा था। कई चीजें देखने को मिलेगी।

pc- pressnote.in