Rajasthan: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 21 IAS अधिकारियों को दी नई जिम्मेदारी, संभालेंगे अब ये काम
- byShiv
- 22 Oct, 2026
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश के 21 अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी है। राजस्थान में व्यापार और निवेश की संभावनाओं को बढ़ावा देने तथा निवेशकों को अनुकूल माहौल उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर नई पहल की है। इसके तहत कार्मिक विभाग ने 21 आईएएस अधिकारियों को देश के विभिन्न राज्यों और दुनिया के अलग-अलग देशों के साथ समन्वय स्थापित करने की जिम्मेदारी सौंपी है।
मीडिया रिपोटर्स की माने तो अधिकारी अपने-अपने आवंटित राज्यों और देशों में राजस्थान में निवेश करने के इच्छुक व्यक्तियों और संस्थानों को आवश्यक मार्गदर्शन और सहायता उपलब्ध कराएंगे। इसके अलावा, वे देश-विदेश में रह रहे प्रवासी राजस्थानियों से जुड़े मामलों में सहयोग करेंगे।
नए आदेश के तहत सभी 21 आईएएस अधिकारियों को उनके निर्धारित राज्यों और देशों की जिम्मेदारी आवंटित की गई है। इस पहल का मुख्य उद्देश्य राजस्थान में व्यापारिक गतिविधियों को सुगम बनाना, नए निवेशकों को आकर्षित करना और प्रवासी राजस्थानियों को प्रशासनिक स्तर पर जरूरी सहायता उपलब्ध कराना है।
इन आईएएस अधिकारियों को मिले राज्यों और देशों के प्रभार
कार्मिक विभाग की ओर से जारी आवंटन सूची के अनुसार, गायत्री ए. राठौड़ को गोवा और सिंगापुर, टी. रविकांत को आंध्र प्रदेश और केन्या, मंजू राजपाल को बिहार और हांगकांग तथा नवीन जैन को हरियाणा और सऊदी अरब के साथ समन्वय की जिम्मेदारी दी गई है। कृष्ण कुणाल झारखंड और कतर, जबकि रवि जैन छत्तीसगढ़ और ऑस्ट्रेलिया के साथ समन्वय का काम संभालेंगे। इसी तरह, डॉ. रवि कुमार सुरपुर को कर्नाटक और दक्षिण अफ्रीका, डॉ. जोगा राम को केरल और संयुक्त अरब अमीरात तथा पी. रमेश को तेलंगाना और आयरलैंड का प्रभार सौंपा गया है। आरती डोगरा उत्तराखंड और जर्मनी के साथ समन्वय करेंगी।
pc- india tv hindi






