Asia Cup 2025 : एशिया कप का रोमांच, भारत का पहला मैच कब और कहाँ? Playing 11 से लेकर सारी जानकारी पढ़ें यहाँ

PC: saamtv

एशिया कप शुरू होने में बस कुछ ही घंटे बचे हैं। एशिया कप 2025 का पहला मैच 9 सितंबर को खेला जाएगा। पहले मैच में दो टीमें, अफ़ग़ानिस्तान और हांगकांग, आमने-सामने होंगी। पहली बार इस टूर्नामेंट में 8 टीमें हिस्सा लेंगी। भारतीय टीम इस टूर्नामेंट में गत विजेता के रूप में हिस्सा लेगी।

एशिया कप टूर्नामेंट में 8 देशों को दो ग्रुप में बांटा गया है। भारत, पाकिस्तान, ओमान और यूएई को ग्रुप ए में और श्रीलंका, बांग्लादेश, हांगकांग और अफगानिस्तान को ग्रुप बी में रखा गया है। भारत एशिया कप में अपना पहला मैच 10 सितंबर को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के खिलाफ खेलेगा। इसके बाद 14 सितंबर को भारत बनाम पाकिस्तान मैच होगा। ग्रुप ए का आखिरी मैच भारत और ओमान के बीच होगा।

10 सितंबर - भारत बनाम यूएई

14 सितंबर - भारत बनाम पाकिस्तान

19 सितंबर - भारत बनाम ओमान

भारत बनाम पाकिस्तान मैच

एशिया कप में भारत बनाम पाकिस्तान मैच 14 सितंबर को दुबई अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। एशिया कप के इतिहास में भारत और पाकिस्तान 18 बार आमने-सामने हुए हैं, जिनमें से 10 बार भारत ने जीत हासिल की है। पाकिस्तान ने 6 बार जीत हासिल की है। दो मैच ड्रॉ रहे।

भारतीय टीम -

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुबमन गिल, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, जितेश शर्मा, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, संजू सैमसन, हर्षित राणा, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, जसप्रित बुमरा, वरुण चक्रवर्ती

(भारत की संभावित प्लेइंग XI- सूर्यकुमार यादव, शुबमन गिल, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, जितेश शर्मा, रिंकू सिंह, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, जसप्रित बुमरा, अर्शदीप सिंह)

पाकिस्तान टीम -

सलमान अली आगा (कप्तान), अबरार अहमद, फहीम आश्रम, साहिबजादा फरहान, सय्याम अयूब, सलमान मिर्जा, फखर जमां, हारिस रऊफ, हसन अली, हसन नवाज, हुसैन तलत, खुशदिल शाह, मुहम्मद हारिस, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद वसीम जूनियर, शाहीन शाह अफरीदी, सुइम अफरीदी

यूएई टीम-

मोहम्मद वसीम (कप्तान), अलीशान शराफू, अर्यांश शर्मा, आसिफ खान, ध्रुव पाराशर, एथन डिसूजा, हैदर अली, हर्षित कौशिक, जुनैद सिद्दीकी, मतीउल्लाह खान, मोहम्मद फारूक, मोहम्मद जवादुल्लाह, मोहम्मद जोहैब, राहुल खान, रोहिद खान, मोहम्मद जोहैब, राहुल खान, चौपरा सिंह, हर्षित कौशिक

ओमान टीम -

जतिंदर सिंह (कप्तान), हम्माद मिर्जा, विनायक शुक्ला, सुफियान यूसुफ, आशीष ओडेदरा, आमिर कलीम, मोहम्मद नदीम, सुफियान मोहम्मद, आर्यन बिष्ट, करण सोनावाले, ज़िकिरिया इस्लाम, हसनैन शाह, फैसल शाह, मोहम्मद इमरान, नदीम खान, शकील अहमद, साम्या श्रीवास्तव

एशिया कप ग्रुप मैच -

9 सितंबर: अफगानिस्तान बनाम हांगकांग - रात 8 बजे - अबू धाबी

10 सितंबर: भारत बनाम यूएई - रात 8 बजे - दुबई

11 सितंबर: बांग्लादेश बनाम हांगकांग - रात 8 बजे - आबू धाबी

12 सितंबर: पाकिस्तान बनाम ओमान - रात 8 बजे - दुबई

13 सितंबर: बांग्लादेश बनाम श्रीलंका - रात 8 बजे - अबू धाबी

14 सितंबर: भारत बनाम पाकिस्तान - रात 8 बजे - दुबई

15 सितंबर: यूएई बनाम ओमान - शाम 5:30 बजे - अबू धाबी

15 सितंबर: श्रीलंका बनाम हांगकांग - रात 8 बजे - दुबई

16 सितंबर: बांग्लादेश बनाम अफ़ग़ानिस्तान - रात 8 बजे - अबू धाबी

17 सितंबर: पाकिस्तान बनाम यूएई - रात 8 बजे - दुबई

18 सितंबर: श्रीलंका बनाम अफ़ग़ानिस्तान - रात 8 बजे - अबू धाबी

19 सितंबर: भारत बनाम ओमान - रात 8 बजे - अबू धाबी

सुपर 4 राउंड के मैच

20 सितंबर: B1 बनाम B2 - रात 8 बजे - दुबई

21 सितंबर: A1 बनाम A2 - रात 8 बजे - दुबई

22 सितंबर: A2 बनाम B1 - रात 8 बजे - अबू धाबी

24 सितंबर: A1 बनाम B2 - रात 8 बजे - दुबई

25 सितंबर: A2 बनाम B2 - रात 8 बजे - दुबई

26 सितंबर: A1 बनाम B1 - रात 8 बजे - दुबई

फाइनल: 28 सितंबर - रात 8 बजे - दुबई