Asia Cup 2026: महिला एशिया कप का शेड्यूल हुआ जारी, 28 अगस्त से खेले जाएंगे मुकाबले
- byShiv
- 07 Aug, 2026
इंटरनेट डेस्क। एशियाई क्रिकेट काउंसिल ने 06 अगस्त को महिला एशिया कप का शेड्यूल जारी कर दिया है। टूर्नामेंट की शुरुआत 28 अगस्त से होगी, वहीं फाइनल 13 सितंबर को खेला जाएगा। एशिया कप टी20 फॉर्मेट में खेला जाएगा और महिला एशिया कप का छठा एडीशन होगा, जिसमें 8 टीमों को 2 ग्रुप में बांटा गया है। भारत और पाकिस्तान एक ही ग्रुप-ए में हैं, इसके अलावा ग्रुप-ए में थाईलैंड, हांगकांग और चीन शामिल है। बाकी ग्रुप-बी में श्रीलंका, बांग्लादेश, यूएई और इंडोनेशिया शामिल हैं।
टूर्नामेंट में भारत के अभियान की शुरुआत
भारतीय टीम पहला मुकाबला थाइलैंड के खिलाफ 30 अगस्त को खेलकर अपने अभियान का आगाज करेगी। टूर्नामेंट के सभी मैच लाइट्स के अंडर दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाएंगे और स्थानीय समयानुसार शाम 6.30 बजे से शुरू होंगे।
बता दें कि श्रीलंका डिफेंडिंग चैंपियन के रूप में उतरेगी, श्रीलंका ने 2024 के टूर्नामेंट में भारत को हराकर खिताब जीता था। डिफेंडिंग चैंपियन श्रीलंका 29 अगस्त को बांग्लादेश के खिलाफ खेलकर अपने अभियान का आगाज करेगी।
pc- x.com






