Asian Games 2026: क्रिकेट मुकाबलों का शेड्यूल हुआ जारी, भारतीय पुरुष टीम 28 सितंबर से करेगी आगाज
- byShiv
- 27 Aug, 2026
इंटरनेट डेस्क। एशियन गेम्स का आयोजन जापान में होने जा रहा हैं और इस बार भारतीय क्रिकेट टीम भी शामिल हो रही है। एशियन गेम्स के लिए क्रिकेट मुकाबलों का शेड्यूल आधिकारिक तौर पर जारी कर दिया गया है। सभी मैच कोरोगी एथलेटिक पार्क में खेले जाएंगे। इस टूर्नामेंट में भारतीय मेंस और विमेंस दोनों टीमें मेडल जीतने के मजबूत इरादे से मैदान में उतरेंगी।
महिला क्रिकेट टूर्नामेंट की शुरुआत 17 सितंबर से होगी। भारतीय महिला टीम को श्रीलंका, मलेशिया, बांग्लादेश, पाकिस्तान, चीन और थाईलैंड जैसी टीमों के साथ प्रतिस्पर्धा करनी है। भारत का पहला मुकाबला 18 सितंबर को जापान के खिलाफ खेला जाएगा।
18 सितंबर (शुक्रवार)- भारत बनाम जापान
20 सितंबर (रविवार)- सेमीफाइनल मुकाबले
22 सितंबर (मंगलवार)- ब्रॉन्ज मेडल मैच और फाइनल मुकाबला
भारतीय पुरुष टीम सीधे क्वार्टर फाइनल में ठोकेगी ताल
मेंस क्रिकेट स्पर्धा में भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश और श्रीलंका को सीधे सीडेड टीमों के रूप में क्वार्टर फाइनल में प्रवेश मिला है। जबकि ग्रुप-ए (अफगानिस्तान, जापान, नेपाल) और ग्रुप-बी (हांगकांग, मलेशिया, ओमान) की टीमें पहले ग्रुप स्टेज के मैच खेलेंगी। भारतीय मेंस टीम अपना क्वार्टर फाइनल मुकाबलाब को ग्रुप-ए की दूसरे नंबर की टीम के खिलाफ खेलेगी।
28 सितंबर (सोमवार)- क्वार्टर-फाइनल 2 - भारत बनाम ग्रुप-ए की उपविजेता
1 अक्टूबर (गुरुवार)- सेमीफाइनल 2
3 अक्टूबर (शनिवार)- ब्रॉन्ज मेडल मैच और फाइनल मुकाबला
एशियन गेम्स क्रिकेट का पूरा शेड्यूल
महिला वर्ग
- 17 सितंबर: बांग्लादेश बनाम चीन | पाकिस्तान बनाम थाईलैंड
- 18 सितंबर: श्रीलंका बनाम मलेशिया | भारत बनाम जापान
- 20 सितंबर: सेमीफाइनल 1 | सेमीफाइनल 2
- 22 सितंबर: ब्रॉन्ज मेडल मैच | फाइनल मैच
पुरुष वर्ग
- 24 से 26 सितंबर (ग्रुप स्टेज): अफगानिस्तान, जापान, नेपाल, हांगकांग, मलेशिया और ओमान के मुकाबले
- 28 सितंबर: QF1: पाकिस्तान बनाम ग्रुप-बी की उपविजेता | QF2: भारत बनाम ग्रुप-ए की उपविजेता
- 29 सितंबर: QF3: श्रीलंका बनाम ग्रुप-ए की विजेता | QF4: बांग्लादेश बनाम ग्रुप-बी की विजेता
- 1 अक्टूबर: सेमीफाइनल 1 | सेमीफाइनल 2
- 3 अक्टूबर: ब्रॉन्ज मेडल मैच | फाइनल मैच
pc- cricinfo.com





