Assam Elections
Assam Assembly Elections 2026: विधानसभा चुनावों के लिए थमा प्रचार, कल होगा मतदान, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
- byShiv
- 08 Apr, 2026
इंटरनेट डेस्क। असम में होने जा रहे विधानसभा चुनावों के लिए प्रचार प्रसार का दौर थम चुका हैं, प्रदेश की सभी सीटों के लिए एक ही चरण में मतदान होना हैं, उसके लिए तैयारियां पूरी हो चुकी हैं।
असम विधानसभा चुनाव में कुल 2.5 करोड़ मतदाता हैं, जिनमें 1.25 करोड़ पुरुष, 1.25 करोड़ महिलाएं और 343 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं। 18-19 वर्ष आयु वर्ग के 5.75 लाख युवा पहली बार अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
असम की 126 विधानसभा सीटों के लिए 722 उम्मीदवार मैदान में हैं। यहां बहुमत का आंकड़ा 64 है। राज्य की 15वीं विधानसभा का कार्यकाल 20 मई 2026 को समाप्त हो रहा है।
pc- frontline.thehindu.com






