Assam Elections 2026: बंगाल के बाद असम की बारी, जाने किस दिन शपथ लेने जा रहे हिमंत बिस्वा सरमा

इंटरनेट डेस्क। पश्चिम बंगाल के बाद अब असम की बारी हैं, यहा मुख्यमंत्री के तौर पर एक बार फिर से हिमंत बिस्वा सरमा शपथ ग्रहण करेंगे। असम के राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य ने रविवार को हिमंत बिस्वा सरमा को असम का मुख्यमंत्री नियुक्त किया। इससे राज्य में लगातार तीसरी बार राजग सरकार बनने का रास्ता साफ हो गया। सरमा अब 12 मई को शपथ लेंगे।

विधायक दल का नेता चुना गया
मीडिया रिपोटर्स की माने तो इससे पूर्व सरमा को केंद्रीय पर्यवेक्षक व मंत्री जेपी नड्डा और सह पर्यवेक्षक हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी की मौजूदगी में सर्वसम्मति से विधायक दल का नेता चुना गया। विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद सरमा ने राजग नेताओं के साथ लोकभवन में जाकर राज्यपाल आचार्य से मुलाकात की और सरकार बनाने का औपचारिक दावा पेश किया।

साथ ही अपने समर्थन में 102 विधायकों के हस्ताक्षर वाला पत्र सौंपा। राज्य के मुख्य सचिव रवि कोटा द्वारा हस्ताक्षरित एक अधिसूचना में कहा गया, भारतीय संविधान के अनुच्छेद 164 के खंड (1) के तहत असम के गवर्नर उन्हें प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए डॉ. हिमंत बिस्वा सरमा को असम का मुख्यमंत्री नियुक्त करने में प्रसन्नता का अनुभव कर रहे हैं।

pc- news18