Assam Elections: मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा आज सौंप सकते हैं राज्यपाल को अपना इस्तीफा, नई सरकार के गठन का होगा...
- byShiv
- 06 May, 2026
इंटरनेट डेस्क। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा आज राज्यपाल से मुलाकात करके उन्हें अपना इस्तीफा सौंप सकते हैं, जिससे नई सरकार के गठन का मार्ग साफ हो जाएगा। एक आधिकारिक सूत्र ने यह जानकारी दी। सरमा ने यहां पत्रकारों से कहा कि चुनाव परिणाम आधिकारिक तौर पर राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य को सौंपे जाने के बाद वह उनसे मुलाकात करेंगे।
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी बुधवार सुबह आचार्य को अंतिम परिणाम सौंपने वाले हैं। राज्य विधानसभा की 126 सीट में से 102 सीट जीतकर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) लगातार तीसरी बार सरकार बनाएगा। भाजपा को 82 सीट पर जीत मिली, जबकि उसके सहयोगी असम गण परिषद और बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट ने 10-10 सीट पर जीत हासिल की। चुनाव से पहले सरमा को सत्ताधारी गठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के रूप में पेश किया गया था।
उन्होंने कहा, परिणाम राज्यपाल को सौंपे जाने के बाद मैं उनसे मिलूंगा और अपना इस्तीफा दे दूंगा। इससे नई सरकार के गठन का मार्ग प्रशस्त होगा। उन्होंने कहा कि विधायक दल के नेता के चयन के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक और सह-पर्यवेक्षक के रूप में नियुक्त किए गए जे. पी. नड्डा और नायब सिंह सैनी के निर्देशों के अनुसार नव निर्वाचित भाजपा विधायकों की बैठक बुलाई जाएगी।
pc- aaj tak






