Assam Elections
Assam Elections 2026: मुख्यमंत्री हिमंता ने कहा कि विधानसभा चुनाव में जबरदस्त मतदान सामान्य बात नहीं है बल्कि ऐतिहासिक है
- byShiv
- 10 Apr, 2026
इंटरनेट डेस्क। असम में विधानसभा चुनावों के लिए मतदान हो चुका हैं। मतदान के बाद असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व सरमा ने कहा कि विधानसभा चुनाव में जबरदस्त मतदान ‘‘सामान्य बात नहीं है बल्कि ऐतिहासिक’’ है।
मीडिया रिपोटर्स की माने तो सरमा ने कहा कि इस चुनाव का परिणाम ‘‘हमारे लोगों के चेहरों पर उम्मीद, गर्व और खुशी के रूप में पहले से ही दिखाई दे रहा है। असम विधानसभा चुनाव के लिए मतदान बृहस्पतिवार शाम पांच बजे समाप्त हो गया, जिसमें लगभग 84.42 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया।
खबरों की माने तो इस मौके पर सरमा ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘हमारा उद्देश्य केवल चुनाव लड़ना नहीं था, बल्कि इसे एक आंदोलन में बदलना था। एक ऐसा आंदोलन जिससे हमारे सभ्यतागत मूल्यों, हमारी संस्कृति और हमारी भूमि की रक्षा हो।
pc-sabrangindia.in






