Atal Pension: जाने कौन जुड़ सकता हैं अटल पेंशन योजना से, मिलती हैं हर महीने 5 हजार रुपए पेंशन

इंटरनेट डेस्क। भारत सरकार कई सारी योजनाएं चलाती है और इनका अलग-अलग वर्गों को लाभ मिलता भी है। इसी क्रम में एक योजना है अटल पेंशन योजना जिसे केंद्र सरकार ही चलाती है। मौजूदा समय में अटल पेंशन योजना से एक बड़ी संख्या में लोग जुड़े हुए हैं और लाभान्वित हो रहे हैं। ये एक निवेश योजना है जिसमें पहले कम से कम 20 साल निवेश करना होता है और फिर 60 साल के बाद आपको 5000 रुपये महीना पेंशन मिलती है।

कौन जुड़ सकता है अटल पेंशन योजना से?

जो लोग भारत के नागरिक हैं
जिन लोगों की उम्र 18 से 40 साल के बीच है
जिन लोगों के पास बैंक खाता है
जिन लोगों का आधार बैंक खाते से लिंक है
कौन लोग पात्र नहीं होते?
जो लोग टैक्स भरते हैं यानी 1 अक्तूबर 2022 से इनकम टैक्स देने वाले (या पहले दे चुके) नागरिक इस योजना के लिए पात्र नहीं माने जाते हैं

कैसे करें आवेदन?
सबसे पहले अपने बैंक जाकर संबंधित अधिकारी से मिले
फिर आपकी केवाईसी होती है
इसके बाद पेंशन प्लान और प्रीमियम की जानकारी दी जाती है
फिर आपके बैंक खाते को योजना से लिंक किया जाता है
इसके बाद इस बैंक खाते से हर महीने योजना का प्रीमियम कट जाता है

योजना में निवेश कितना और लाभ कितना मिलता है?
इस योजना में आपको अपनी उम्र और पेंशन प्लान के हिसाब से कम से कम 20 साल निवेश करना होता है
जैसे- 18 साल की उम्र के व्यक्ति को 5000 रुपये महने वाली पेंशन का लाभ लेने के लिए हर महीने 210 रुपये निवेश करना होता है
जबकि, 5000 रुपये महीने वाली पेंशन का लाभ लेने के लिए 30 साल की उम्र के व्यक्ति को हर महीने 577 रुपये का प्रीमियम देना होता है।

pc- ibef.org