Atal Pension Yojana: इस योजना में करेंगे निवेश तो मिलेंगी आपको हर महीने 5000 हजार रुपए पेंशन

इंटरनेट डेस्क। केंद्र सरकार की कई ऐसी योजनाएं हैं जो लोगों के लिए फायदेमंद होती है। जिनके जरिए आप आर्थिक लाभ प्राप्त कर सकते हैं। जैसे, अटल पेंशन योजना को ही ले लीजिए जिसमें निवेश करके आप 60 साल की उम्र के बाद पेंशन प्राप्त कर सकते हैं। दरअसल, ये एक निवेश योजना है जिसमें पहले आपको कम से कम 20 साल निवेश करना होता है और फिर 60 साल की उम्र के बाद आपको हर महीने 5000 रुपये तक की पेंशन मिल सकती है। तो चलिए जानते हैं इसके बारे में

कौन कर सकता है आवेदन?
जो लोग भारत के नागरिक हैं
जिनकी उम्र 18-40 साल के बीच है
जो लोग टैक्स भरने के दायरे में नहीं आते
जिन लोगों के पास बैंक अकाउंट है

कितना करना होता है निवेश?
अटल पेंशन योजना में आपको अपनी उम्र के हिसाब से निवेश करना होता है
जैसे 18 साल की उम्र से हर महीने 210 रुपये निवेश करके 5000 रुपये की पेंशन हर महीने प्राप्त की जा सकती है
इसी तरह 30 साल के व्यक्ति को हर महीने 577 रुपये निवेश करना होते हैं और फिर 60 साल की उम्र के बाद आपको हर महीने 5000 रुपये की पेंशन मिलेगी

कैसे करना होता है आवेदन?
अगर आपको अटल पेंशन योजना से जुड़ना है तो आपका पात्र होना जरूरी है
फिर आपको अपने बैंक की ब्रांच में जाना होता है
यहां पर जाकर आपको संबंधित अधिकारी से मिलना है
फिर वे आपको पेंशन प्लान और प्रीमियम की जानकारी देते हैं

pc- probusinsurance.com