Atal Pension Yojana: 60 की उम्र के बाद इस योजना में मिलती हैं 5 हजार तक की पेंशन, बस करना होता हैं ये काम
- byShiv
- 04 Feb, 2026
इंटरनेट डेस्क। केंद्र सरकार देश के लोगों के लिए कई ऐसी योजनाएं चलाती हैं जो आगे जाकर लोगों के लिए काम की साबित हो। ऐसे ही एक योजना हैं अटल पेंशन योजना। इसमें लोग बुढ़ापे में हर महीने एक हजार से पांच हजार रुपए की पेंशन पा सकते हैं। हालांकि इसमें निवेश करना होता है। थोड़ा-थोड़ा निवेश करके लोग 60 साल की उम्र के बाद हर महीने ये पेंशन पा सकते हैं। अटल पेंशन योजना का लाभ 18 से 40 साल के बीच का अभ्यर्थी ले सकता है।
तय होती हैं रकम
योजना में निवेश की रकम उम्र और चुनी गई पेंशन पर तय होती है। उम्र 18 साल उम्र में करीब 42 रुपए प्रति माह निवेश करने पर एक हजार रुपए की पेंशन मिलेगी। वहीं 5,000 रुपए की पेंशन पाने के लिए करीब 210 प्रति माह निवेश करना होगा। 40 साल की उम्र में 1,000 रुपए पेंशन के लिए करीब 291 प्रति माह और 5,000 पेंशन के लिए करीब 1,454 प्रति माह निवेश करना होगा।
परिजनों को मिल जाता हैं लाभ
पेंशन धारक की मौत होने पर इसका लाभ जीवनसाथी को मिलता है। वहीं दोनों के निधन के बाद नामांकित व्यक्ति को जमा की गई राशि वापस दे दी जाती है। इसमें टैक्स छूट का लाभ भी मिलता है।
pc- paytm






