AUS: ऑस्ट्रेलिया ने जिम्बाब्वे और साउथ अफ्रीका दौरे के लिए किया टीम का ऐलान, इन खिलाड़ियों की हुई वापसी

इंटरनेेट डेस्क। ऑस्ट्रेलिया ने जिम्बाब्वे और साउथ अफ्रीका दौरे के लिए अपनी वनडे क्रिकेट टीम का ऐलान कर दिया है। टीम में कई बड़े खिलाड़ियों की वापसी हुई है। तेज गेंदबाज पैट कमिंस और मिचेल स्टार्क टीम में जगह बनाने में कामयाब रहे, लेकिन ये दोनों खिलाड़ी सिर्फ साउथ अफ्रीका सीरीज में खेलते हुए नजर आएंगे। 

बता दें कि कमिंस की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया ने 2023 वनडे वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया था। ऑस्ट्रेलिया की टीम 15 सितंबर से जिम्बाब्वे के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज खेलेगी और फिर 24 सितंबर से साउथ अफ्रीका के खिलाफ 3 मैचों की सीरीज खेलेगी। मार्नस लाबुशेन को जिम्बाब्वे और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम से बाहर कर दिया गया है।  टीम की घोषणा में किसी को भी स्थायी कप्तान नहीं बनाया गया है। जिम्बाब्वे के खिलाफ होने वाले तीन मैचों में मिचेल मार्श टीम की कमान संभालेंगे। इसके बाद साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाली सीरीज के लिए पैट कमिंस और मिचेल मार्श मिलकर ये भूमिका निभाएंगे। 

जिम्बाब्वे और साउथ अफ्रीका वनडे सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम का स्क्वॉड
जेवियर बार्टलेट, एलेक्स कैरी, कूपर कॉनॉली, पैट कमिंस (सिर्फ साउथ अफ्रीका सीरीज के लिए), जोएल डेविस, नाथन एलिस, कैमरन ग्रीन, जोश हेजलवुड, ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिस, स्पेंसर जॉनसन, मिचेल मार्श, ओलिवर पीक, मैथ्यू रेनशॉ, बिली स्टैनलेक, मिचेल स्टार्क (सिर्फ साउथ अफ्रीका सीरीज के लिए), एडम जम्पा

PC- hindustan