Ayushman Bharat Yojana: पांच लाख तक का मुफ्त उपचार करवा सकते हैं आप भी इन अस्पतालों में
- byShiv
- 04 Feb, 2026
इंटरनेट डेस्क। केंद्र सरकार देश के लोगों के लिए कई योजनाओं पर काम करती है। इनमें से ही एक योजना हैं आयुष्मान भारत योजना। केंद्र सरकार इस योजना के अंतर्गत देश के गरीब लोगों को पांच लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा कवर प्रदान कर रही है। इस योजना में आप भी आवेदन करके अपना आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं और अपना पांच लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करा सकते हैं।
क्या सभी अस्पतालों में होता हैं इलाज
आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत आप देश के सभी अस्पतालों में अपना पांच लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज नहीं करा सकते हैं। आयुष्मान भारत योजना के अतंर्गत आप उन्हीं अस्पतालों में अपना इलाज करा सकते हैं जो स्कीम के साथ रजिस्टर्ड हैं।
कहा करा सकते है इलाज
आप देश के किन अस्पतालों में इस योजना के अंतर्गत अपना इलाज करा सकते हैं? इस बारे में पता करने के लिए आपको इस स्कीम की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना होगा। यहां से आप आसानी से इस बारे में पता कर सकते हैं कि किन-किन अस्पतालों में इस योजना के अंतर्गत पांच लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज होता है।
pc- aaj tak






