Ayushman Card yojana: क्या आपको भी मिल सकता हैं आयुष्मान भारत योजना का लाभ, जान ले पूरी जानकारी
- byShiv
- 18 Sep, 2024

इंटरनेट डेस्क। आज के समय में सरकार द्वारा लोगों के स्वास्थ्य के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही हैं इनमे से एक हैं आयुष्मान भारत योजना। इस योजना को भारत सरकार चलाती है। इस योजना के तहत पात्र लोगो को मुफ्त इलाज का लाभ दिया जाता है। लेकिन क्या आप इस योजना का लाभ ले सकते हैं? तो आए जानते है।
क्या आप पात्र हैं? जान ले
पात्रता सूची के मुताबिक, जो लोग ग्रामीण क्षेत्र में रहते हैं
जो लोग दिहाड़ी मजदूरी करते हैं, वे पात्र होते हैं
जो लोग असंगठित क्षेत्र में काम करते हैं
अगर कोई व्यक्ति दिव्यांग है या उसके परिवार में ऐसा कोई व्यक्ति है तो वो आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं
आप अगर आदिवासी हैं या फिर निराश्रित हैं तो आप पात्र हो सकते हैं
जो लोग अनुसूचित जाति या जनजाति से आते हैं, वे आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए पात्र माने जाते हैं।
लाभ क्या मिलता है?
आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत जो लोग पात्र होते हैं उनका आयुष्मान कार्ड बनाया जाता है। इसके बाद आप इसी कार्ड से सूचीबद्ध अस्पताल में मुफ्त में इलाज करवा सकते हैं। आप हर साल 5 लाख रुपये का मुफ्त इलाज करवा सकते हैं।
pc- hexahealth.com