बाबा रामदेव ने धीरेंद्र शास्त्री के बयानों पर साधा निशाना, बता दिया पाखंडी! कहा- सनातन के नाम पर ढोंग नहीं किया जा सकता
- byShiv
- 24 Nov, 2026
इंटरनेट डेस्क। योग गुरु बाबा रामदेव ने बाबा बागेश्वर के धीरेंद्र शास्त्री के बयानों को लेकर तीखा हमला बोला है। खबरों की माने तो उन्होंने देवी-देवताओं की तुलना करने और सनातन धर्म के नाम पर बयानबाजी करने पर नाराजगी जताई, रामदेव ने कहा कि राम और कृष्ण की तुलना नहीं करनी चाहिए और सनातन के नाम पर ढोंग नहीं किया जा सकता। उन्होंने बाबा बागेश्वर को नसीहत देते हुए कहा कि धर्म के नाम पर ऐसी बातें करने से बचना चाहिए।
क्या बोले रामदेव
मीडिया रिपोटर्स की माने तो बाबा रामदेव ने कहा, कुछ लोग न वेद पढे है न दर्शन, न लोकतंत्र और न ही संविधान को जानते है, बस बकवास करते है और कहते है कि हम सनातनी है, हम हिन्दू धर्म को बचाएंगे, अरे तुम खुद ही को बचा लो, पाखंडी कही के।
बाबा रामदेव ने यह भी कहा, जो देवी देवताओ की तुलना करे और कहे कि राम महान हैं, कृष्ण तो टेढे-मेढे हैं और फिर माफी मांग ली। इसके बाद फिर बांकेबिहारी के यहां जाकर मत्था टेक दिया और उसके बाद भी बोल रहे हैं कृष्ण तो टेढे ही हैं, तुम सनातन के नाम पर ढ़ोंग नहीं कर सकते। बता दें कि मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के करैरा में श्री राम कथा के दौरान बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री द्वारा भगवान राम और भगवान श्रीकृष्ण की तुलना को लेकर दिए गए बयान पर विवाद जारी है। करैरा में श्रीराम कथा के दौरान धीरेंद्र शास्त्री ने भगवान राम और भगवान श्रीकृष्ण की तुलना करते हुए भगवान कृष्ण के स्वरूप को लेकर एक टिप्पणी की थी।
pc- india tv hindi





