Bada Mangal 2026: बड़े मंगल को भूलकर भी नहीं करें आप ये काम, नहीं पड़ेगा आपको भी पछताना

इंटरनेट डेस्क। ज्येष्ठ महीना चल रहा हैं और आज मंगलवार भी हैं, ऐसे में ज्येष्ठ महीने के मंगलवार को बड़ा मंगल या बुढ़वा मंगल कहा जाता है। हिंदू धर्म में यह दिन संकटमोचन हनुमान जी की आराधना के लिए परम पवित्र और विशेष माना गया है। इस दिन हनुमान जी की पूजा में नियमों और पवित्रता का पालन करना अत्यंत अनिवार्य है, आइए जानते हैं कि इस दिन आपको किन-किन बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए।

तामसिक भोजन नहीं करें
हनुमान जी की पूजा में पवित्रता का बहुत ध्यान रखना बहुत जरूरी है। बड़े मंगल के दिन पूरी तरह सात्विक रहें और भूलकर भी मांस, मछली, अंडे या शराब जैसे तामसिक भोजन का सेवन न करें। 

नमक का परहेज
अगर आप बड़े मंगल का व्रत रख रहे हैं, तो ध्यान रखें कि इस व्रत में नमक का सेवन वर्जित माना जाता है। व्रत के दौरान केवल मीठा भोजन या फलाहार ही करना चाहिए।

बाल, दाढ़ी और नाखून काटना वर्जित
हिंदू धर्म की मान्यताओं के अनुसार, मंगलवार के दिन बाल कटवाना, दाढ़ी बनाना या नाखून काटना बेहद अशुभ माना जाता है। बड़े मंगल पर इस नियम का सख्ती से पालन करना चाहिए।

आर्थिक लेन-देन से बचें
बड़े मंगल के दिन किसी को भी पैसा उधार न दें और न ही किसी से कर्ज लें। माना जाता है कि इस दिन किया गया धन का लेन-देन आपको भविष्य में भारी नुकसान पहुंचा सकता है।

pc- naidunia