इंटरनेट डेस्क। आज ज्येष्ठ मास का छठा बड़ा मंगल है, यह दिन बजरंग बली की पूजा को समर्पित है। इस दिन की गई पूजा भक्तों के लिए बहुत काम की होती हैै। हिंदू धर्म में हनुमान जी को शक्ति, साहस, भक्ति और सेवा का प्रतीक माना जाता है। हनुमान जी की उपासना से जीवन के संकट और बाधाएं कम होती हैं। आज के दिन किए गए विशेष उपाय से इंसान को हर तरह से सुख की प्राप्ति होती है और बजरंगबली की कृपा उस पर हमेशा बनी रहती है।
हनुमान जी को प्रसन्न करने के उपाय
बड़ा मंगल के दिन कम से कम एक बार श्रद्धापूर्वक सुंदरकांड का पाठ करें। सुंदरकांड का पाठ संकटों को दूर करने और मानसिक शक्ति बढ़ाने वाला माना जाता है।
हनुमान जी को चमेली का तेल और नारंगी सिंदूर चढ़ाना शुभ माना जाता है।
हनुमान जी को लाल रंग के पुष्प, विशेषकर गुलाब, अर्पित किए जाते हैं।
श्री राम जय राम जय जय राम मंत्र का जप करने से हनुमान जी शीघ्र प्रसन्न होते हैं।
नौकरी, व्यापार और उन्नति की कामना रखने वाले भक्त हनुमान जी को पान का बीड़ा अर्पित कर सकते हैं।
हनुमान मंदिर में श्री राम लिखी लाल ध्वजा चढ़ाना शुभ माना जाता है।
बड़े मंगल पर हनुमान जी को लड्डू अर्पित करने से मनोकामनाएं पूर्ण होने की मान्यता है।
सुबह या शाम चमेली के तेल का दीपक जलाकर हनुमान आरती करें।
क्यों की जाती है बजरंगबली की आराधना?
हनुमान जी की उपासना से जीवन के संकट और बाधाएं कम होती हैं। हनुमान चालीसा का पाठ और हनुमान जी का स्मरण मन में साहस पैदा करता है तथा भय और नकारात्मक विचारों को दूर करने में मदद करता है।
pc- aaj tak





