Badshah Divorce : बादशाह दूसरी बीवी ईशा रिखी से ले रहे तलाक, शादी के 5 महीने बाद ही अलग कर लिए रास्ते...
- byvarsha
- 01 Sep, 2026
pc: navbharattimes
फिल्म इंडस्ट्री में ब्रेकअप पैचअप की खबरें हम अक्सर सुनते रहते हैं। अब इंडियन एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। मशहूर सिंगर और रैपर बादशाह और उनकी पत्नी ईशा रिखी का तलाक हो गया है। खास बात यह है कि दोनों ने मार्च 2026 में करीबी रिश्तेदारों और दोस्तों की मौजूदगी में प्राइवेट शादी की थी। शादी के सिर्फ पांच महीने बाद ही उनके तलाक की खबर फैंस के लिए एक बड़ा झटका थी।
बादशाह और ईशा रिखी ने तलाक की जानकारी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर शेयर की। बादशाह ने अपनी पोस्ट में कहा, “मैंने और ईशा रिखी ने आपसी सहमति से तलाक लेने और अपने-अपने तरीकों से आगे बढ़ने का फैसला किया है। यह फैसला आपसी सहमति से लिया गया है और हम सभी से रिक्वेस्ट करते हैं कि इस दौरान हमारी प्राइवेसी का सम्मान करें।”

ईशा रिखी ने इससे पहले जून में इंस्टाग्राम पर ‘आस्क मी एनीथिंग’ सेशन के दौरान बादशाह के साथ अपनी शादी और प्यार के बारे में फैंस से बात की थी। कुछ महीने बाद उनके तलाक की खबरें सामने आईं। जुलाई से ही उनके रिश्ते में दरार की बातें हो रही थीं। ईशा की मां पूनम रिखी ने भी हाल ही में 'कर्मा' टॉपिक पर कुछ पोस्ट शेयर किए थे, जिससे सोशल मीडिया पर कई तरह की चर्चाएं हुईं।
इस बीच, ऐसी भी चर्चाएं हैं कि ईशा रिखी 'बिग बॉस 20' में हिस्सा ले सकती हैं। बादशाह की यह दूसरी शादी थी। इससे पहले उनकी शादी जैस्मिन मसीह से हुई थी। दोनों का 2020 में तलाक हो गया। उनकी एक बेटी है जिसका नाम जेसामी ग्रेस मसीह सिंह है। बादशाह और ईशा एक कॉमन फ्रेंड की पार्टी में मिले थे। इसके बाद दोनों करीब आए और एक-दूसरे को डेट करने लगे। हालांकि, उन्होंने कई सालों तक अपने रिश्ते के बारे में नहीं बताया। 2023 में उनकी शादी की अफवाहें फैलीं, लेकिन बादशाह ने उस समय इन अफवाहों को नकार दिया था। इस बीच, बादशाह इस समय खबरों में हैं, और उनका पहला मराठी गाना भी हाल ही में रिलीज हुआ है।






