Sunny Deol: सनी की नई फिल्म 'सूर्या:अंत से आरंभ तक' की रिलीज डेट आई सामने, बढ़ी हुई दाढ़ी और चेहरे पर रौब देख आप भी...
- byShiv
- 12 Oct, 2026
इंटरनेट डेस्क। सनी देओल की फिल्म बंटवारा 1947 कुछ खास कमाल तो नहीं दिखा सकी थी। लेकिन अब उनकी नेक्स्ट फिल्म अनाउंस हुई है, सनी ने सोमवार को इंस्टा पर अपनी नई फिल्म का फर्स्ट लुक रिवील किया है। इसमें एक्टर का धांसू अवतार देखने को मिलता है। मूवी का नाम है- सूर्या अंत से आरंभ तक
वीडियो में सनी का इंटेंस लुक दिखता है, वो सिगरेट पीते दिखे हैं, बढ़ी हुई दाढ़ी और चेहरे पर रौब उनके लुक को किलर बनाता है। उनकी लार्जर दैन लाइफ पर्सनैलिटी दिखी है, वीडियो में बताया गया है कि उनका किरदार अतीत और वर्तमान में उलझा हुआ है, जो सच की खोज में है।
फिल्म 20 नवंबर 2026 को रिलीज होगी, इसका डायरेक्शन एम. पद्मकुमार कर रहे हैं, कमल मुकुट इस फिल्म को प्रस्तुत कर रहे हैं, मूवी में रवि किशन, प्रज्ञा जायसवाल भी अहम रोल में दिखेंगे। सनी को गदर 2 के बाद शानदार कमबैक मिला था, लेकिन इसके बाद आई उनकी फिल्में खास कमाल नहीं दिखा पाईं।
pc- lokmat.com






