Bangladesh: प्रधानमंत्री तारिक रहमान का देश के नाम पहला संबोधन, हिंदू, बौद्ध, ईसाई को दिलाया ये भरोसा

इंटरेनट डेस्क। बांग्लादेश में नई सरकार का गठन हो चुका है। देश के नए प्रधानमंत्री तारिक रहमान ने बुधवार रात देश के नाम अपना संदेश दिया है। पीएम के तौर पर अपने पहले संबोधन में उन्होंने देश के सामने खड़ी चुनौतियों और अपनी सरकार की प्राथमिकताओं को बताया है। तारिक ने देश की डेमोक्रेसी को मजबूत करने, कानून व्यवस्था बेहतर करने और भ्रष्टाचार पर रोक लगाने का वादा किया।

मीडिया रिपोटर्स की माने तो उन्होंने देश से सांप्रदायिक माहौल खत्म करने और धार्मिक आधार पर कोई भेदभाव ना होने देने का भरोसा दिलाया है। तारिक रहमान ने देश के नाम पहले संबोधन में कहा, चाहे कोई मुस्लिम हो, हिंदू हो, बौद्ध हो या ईसाई हो। धर्म से उसकी नागरिकता पर कोई फर्क नहीं पड़ता है। यह हम सबका देश है, जिसे हमें मिलकर आगे ले जाना है।

तारिक रहमान ने राष्ट्र को संबोधित करते हुए कहा कि उनकी सरकार ऐसे समय में आई है, जब देश अस्थिर अर्थव्यवस्था, भ्रष्टाचार और बिगड़ी हुई कानून व्यवस्था का सामना कर रहा है। ऐसे में बीएनपी सरकार कानून व्यवस्था में सुधार और भ्रष्टाचार पर नियंत्रण कर लोगों में शांति और सुरक्षा का भाव बहाल करने का काम करेगी।

pc- aaj tak