Bank Closed: आज वैलेंटाइन डे के दिन बैंक खुले हैं या बंद, जाने से पहले एक बार जरूर देख ले कैलेंडर
- byShiv
- 14 Feb, 2026
इंटरनेट डेस्क। आपको भी बैंक से जुड़ा कोई काम हैं और आप भी बैंक जा रहे हैं तो पता कर ले की बैंक आज खुले हैं या नहीं। आज 14 फरवरी की तारीख है और दिन शनिवार है। आज वैलेंटाइन डे भी है। ऐसे में बहुत से लोगों के मन में कन्फ्यूजन है कि क्या बैंक खुले हैं या बंद? क्योंकि शनिवार के दिन यह कन्फ्यूजन होना आम बात होती है।
आइए जानते हैं कि आज यानी वैलेंटाइन (शनिवार, 14 फरवरी) के दिन बैंक खुले हैं या नहीं। पूरे भारत में सभी बैंक शनिवार 14 फरवरी 2026 को बंद हैं। आज महीने का दूसरा शनिवार है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के ऑफिशियल हॉलिडे कैलेंडर के अनुसार, राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के बैंक हर महीने सभी रविवार के अलावा दूसरे और चौथे शनिवार को भी बंद रहते हैं। इसलिए आज महीने का दूसरा शनिवार होने की वजह से बैंक बंद है। इससे पहले 7 फरवरी को महीने का पहला शनिवार था। उस दिन बैंक खुले थे।
आज के बाद अब फरवरी में कब-कब और कहां-कहां बंद रहेंगे बैंक?
15 फरवरी रविवार (पूरे भारत में)
18 फरवरी लोसर (सिक्किम)
19 फरवरी छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती (महाराष्ट्र)
20 फरवरी राज्य दिवस/राज्य स्थापना दिवस (मिजोरम और अरुणाचल प्रदेश)
22 फरवरी रविवार
28 फरवरी चौथा शनिवार (पूरे भारत में)
pc- ndtv.in






