Panchayat 5: पंचायत 5 में दिखेगी फिर से राजनीति, सत्ता की खींचतान, जाने किस दिन रिलीज हो रही कॉमेडी-ड्रामा सीरीज
- byShiv
- 25 Nov, 2026
इंटरनेट डेस्क। ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो की लोकप्रिय कॉमेडी-ड्रामा सीरीज पंचायत एक बार फिर दर्शकों को फुलेरा की गलियों में ले जाने के लिए तैयार है। मेकर्स ने इसके पांचवें सीजन का आधिकारिक ट्रेलर जारी कर दिया है। ट्रेलर में गांव की राजनीति, सत्ता की खींचतान, रिश्तों की उलझन और हल्के-फुल्के हास्य की झलक देखने को मिल रही है।
इस बार फुलेरा में प्रधान की कुर्सी बदल चुकी है, लेकिन गांव की समस्याएं और किरदारों के बीच होने वाली नोकझोंक पहले की तरह जारी रहने वाली है। नए सीजन में दर्शकों को पुराने चेहरों के साथ कुछ नए हालात और रिश्तों में आने वाले बदलाव भी देखने को मिलेंगे। पंचायत 5 का ट्रेलर गांव में सत्ता के नए समीकरणों के साथ शुरू होता है। प्रधानजी यानी रघुबीर यादव अब पहले की तरह कुर्सी पर नहीं हैं।
इस दिन ओटीटी पर आएगी पंचायत 5
पंचायत 5 की रिलीज डेट का एलान मेकर्स पहले ही कर चुके हैं। यह सीरीज 3 दिसंबर 2026 को भारत समेत दुनिया के 240 से अधिक देशों और क्षेत्रों में प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी। ट्रेलर रिलीज होने के बाद अब दर्शकों को फुलेरा के नए सियासी और पारिवारिक ड्रामे का इंतजार है।
pc- youtube






