Today Bank Holiday: क्या आज 9 जुलाई को बैंक बंद हैं, अगर जा रहे हैं तो एक बार जरूर कर ले चेक

इंटरेनट डेस्क। आज गुरूवार हैं और आज आपको बैंक से जुड़ा कोई काम हैं और आप बैंक जा रहे हैं तो फिर ये खबर आपके लिए काम की होने वाली है। जी हां आज आपको बैंक जाने से पहले यह पता करना होगा की कही आज बैंक तो बंद नहीं है। अगर ऐसा हैं तो आपको परेशानी हो सकती है।  चलिए जानते हैं आज कहां-कहां बैंक बंद हैं और कहां-कहां खुले हैं…

बैंक आज 9 जुलाई को खुले हैं या बंद हैं? 
हां, आज बैंक बंद हैं
हालांकि, आज पूरे देश में बैंक बंद नहीं हैं बल्कि सिर्फ एक राज्य में मेघालय में बैंक बंद हैं। आज मेघालय में बेह डेंखलाम पर्व है, ये जैंतिया समुदाय का प्रमुख धार्मिक और सांस्कृतिक त्योहार है, इसलिए आज सिर्फ मेगालय में बैंक बंद रहेंगे।

क्या बाकी शहरों में बैंक खुलेंगे? 
आज 9 जुलाई को सिर्फ मेघालय में सभी सरकारी और प्राइवेट बैंक बंद रहेंगे
मेघालय को छोड़कर बाकी शहरों में रोज की तरह सभी प्राइवेट और सरकारी बैंक खुलेंगे, अगर आपको काम हैं तो आप आज बैंक जा सकते है।

pc- ndtvprofit.com