Bank Holidays in April 2026: जाने अप्रैल में कितने दिनों के लिए बैंक रहेंगे बंद, आ चुकी हैं छुट्टियों की लिस्ट

इंटरनेट डेस्क। अप्रैल का महीना शुरू होने में अभी 4 दिन का समय बाकी हैं और आपको बैंक से जुड़ा कोई काम करना हैं तो आप कर सकते है। क्यों कि अप्रैल के महीने के लिए आरबीआई ने छुट्टियों की लिस्ट जारी कर दी है। आपको बता दें कि अप्रैल 2026 में पूरे भारत के बैंक कई छुट्टियों के कारण बंद रहेंगे। इसके अलावा, अप्रैल में देश के अलग-अलग हिस्सों में मनाए जाने वाले त्योहारों की वजह से कई और छुट्टियां भी होंगी। 

अगले महीने किस-किस दिन बैंक और कहां-कहां बंद रहेंगे?

1 अप्रैल (बुधवार): खातों की वार्षिक क्लोजिंग के कारण देशभर के अधिकांश बैंक के ब्रांच बंद रहेंगे।

2 अप्रैल (गुरुवार): पुण्य गुरुवार - कोच्चि, तिरुवनंतपुरम में बैंक बंद रहेंगे।

3 अप्रैल (शुक्रवार): गुड फ्राइडे - अधिकांश राज्यों में बैंक बंद रहेंगे।

14 अप्रैल (मंगलवार): डॉ. बाबासाहेब अम्बेडकर जयंती/महा विशुव संक्रांति/बिजू/बुइसू महोत्सव/तमिल नव वर्ष दिवस/बोहाग बिहू/चिराओबा/बैसाखी - देश के अलग-अलग राज्यों में बैंक बंद रहेंगे।

15 अप्रैल (बुधवार): बंगाली नववर्ष दिवस (नबाबरशा)/बोहाग बिहू/विशु/हिमाचल दिवस - अगरतला, गुवाहाटी, ईटानगर, कोच्चि, कोलकाता, शिमला, तिरुवनंतपुरम में बैंक बंद रहेंगे।

16 अप्रैल (गुरुवार): बोहाग बिहू - गुवाहाटी में बैंक बंद रहेंगे।

20 अप्रैल (सोमवार): बसव जयंती / अक्षय तृतीया - बेंगलुरु समेत कई राज्यों में बैंक बंद रहेंगे।

21 अप्रैल (मंगलवार): गारिया पूजा -अगरतला

अप्रैल 2026 में सप्ताहांत पर बैंकों की छुट्टियां रहेंगी।

रविवार: 5, 12, 19 और 26 अप्रैल

दूसरा शनिवार: 11 अप्रैल

चौथा शनिवार: 25 अप्रैल

बैंक बंद रहेंगे।

pc- upstox.com