Basant Panchami 2026: बसंत पंचमी के दिन करले आप भी ये काम, बदल जाएगी आपकी किस्मत, मिलेगा बड़ा ही...

इंटरनेट डेस्क। बसंत पंचमी का पर्व नजदीक है,यह दिन ज्ञान, शिक्षा, संगीत और कला की देवी मां सरस्वती को समर्पित होता है। बसंत पंचमी सिर्फ एक धार्मिक पर्व नहीं है, बल्कि यह मौसम के बदलाव और नई शुरुआत का संकेत भी देता है। इसी दिन से बसंत ऋतु की शुरुआत मानी जाती है। साल 2026 में बसंत पंचमी का पर्व 23 जनवरी, शुक्रवार को मनाया जाएगा। तो आज जानते हैं की आप इस दिन अपनी राशि के अनुसार क्या दान कर सकते है।

बसंत पंचमी 2026 की तिथि और पूजा समय
माघ शुक्ल पंचमी तिथि की शुरुआत 23 जनवरी 2026 को सुबह 02 बजकर 28 मिनट पर होगी।
पंचमी तिथि का समापन 24 जनवरी 2026 को सुबह 01 बजकर 46 मिनट पर होगा
पूजा का शुभ समय सुबह 07 बजकर 13 मिनट से दोपहर 12 बजकर 33 मिनट तक रहेगा

राशि अनुसार करें दान

मेष राशि
इस राशि के लोगों को बसंत पंचमी के दिन लाल रंग की चीजें दान करनी चाहिए।

वृषभ राशि
सफेद रंग शुभ माना जाता है, इस दिन सफेद अनाज, दूध से बनी मिठाई या सफेद कपड़े दान करना लाभकारी होता है

मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों को हरे रंग की वस्तुएं दान करनी चाहिए, हरी सब्जियां, मूंग दाल या हरे वस्त्र।

कर्क राशि
कर्क राशि के लोग सफेद कपड़े, चांदी या खीर का दान करें, ऐसा करने से मन शांत रहता है।

सिंह राशि
सिंह राशि वालों को गुलाबी रंग की चीजें दान करनी चाहिए, यह दान रिश्तों में मिठास बढ़ाने और आत्मविश्वास मजबूत करने में मदद करता है।

कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों के लिए गेहूं और फल का दान शुभ माना गया है।

तुला राशि
तुला राशि के लोग शहद और चांदी का दान करें, यह दान सौभाग्य बढ़ाने और रुके हुए काम पूरे करने में सहायक माना जाता है

वृश्चिक राशि
इस राशि के जातकों को नारियल और काले कपड़े का दान करना चाहिए, इससे जीवन की परेशानियां कम होती हैं।

धनु राशि
धनु राशि वालों को पीले कपड़े, हल्दी और केले का दान करना शुभ माना जाता है।

मकर राशि
मकर राशि के जातकों को गरीब बच्चों को किताबें दान करनी चाहिए, यह दान मां सरस्वती को बहुत प्रिय है।

कुंभ राशि
कुंभ राशि के लोग कला से जुड़ी चीजें जैसे रंग, कॉपी या संगीत से जुड़ा सामान दान करें।

मीन राशि
मीन राशि वालों को पीले चावल, केसर और गाय के घी का दान करना चाहिए, इससे जीवन में सुख, शांति और समृद्धि आती है।

pc- inhnews.in