BCCI: अजीत अगरकर के रिप्लेसमेंट का इस तारीख को होगा ऐलान, बीसीसीआई ने कर दिया...

इंटरनेट डेस्क। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के लिए इस समय सबसे बड़ा मुद्दा नए चीफ सेलेक्टर का चुनाव है। हाल के समय में इस पद पर काबिज अजीत अगरकर का कार्यकाल खत्म हो रहा है और बोर्ड को सेलेक्शन कमेटी के नए मुखिया की तलाश है। 

जानकारी के अनुसार चार अक्टूबर को अजीत अगरकर का कार्यकाल समाप्त हो रहा है। उन्होंने बोर्ड को बता दिया है कि वह अपने करार को विस्तार देना नहीं चाहते हैं। इसी के साथ उनका बतौर चीफ सेलेक्टर काम खत्म हो जाएगा। अगरकर ने 18 सितंबर को ही अपने फैसले के बारे में बीसीसीआई को बता दिया था।

जानकारी के अनुसार बीसीसीआई के सचिव सैकिया ने कहा है कि बोर्ड अगरकर के रिप्लेसमेंट का एलान करने के लिए किसी भी तरह की जल्दबाजी में नहीं है और वह उनके जाने के बाद फैसला करेगा। सैकिया ने पीटीआई से बात करते हुए कहा, जहां तक अजीत अगरकर की बात है तो उनका कार्यकाल चार अक्टूबर को खत्म हो रहा है और चार तारीख तक हमारे पास काफी समय है।

pc- dailypioneer.com