Bengaluru: गार्डन में लगे पेड़ पौधों कीे फोटो सोशल मीडिया पर डालना कपल को पड़ गया भारी, पुलिस ने किया गिरफ्तार
- byShiv
- 09 Nov, 2024

इंटरनेट डेस्क। आपके घर में गार्डन हैं और पेड़ पौधे हैं तो आप उनकी फोटो लेकर सोशल मीडिया पर डाल देते है। ऐसा ही एक काम बेंगलुरु के एक कपल ने किया और अपने गार्डन की फोटो फेसबुक पर पोस्ट कर दी। यही पोस्ट उनको भारी पड़ गई। इस दंपति को अपनी बालकनी में फूलों के गमलों में कुछ ऐसा उगा रखा था जो उनके लिए परेशानी बन गया।
जी हां उन्होंने अपने बालकनी में जो पौधे गमले रखें थे उनमें गांजा उगा रखा था। इसके आरोप में उन्हें गिरफ्तार किया गया है। इनकी पहचान के. सागर गुरुंग (37) और उर्मिला कुमारी (38) को रूप में हुई है, जो मूल रूप से सिक्किम के रहने वाले हैं और एमएसआर नगर में फास्ट-फूड जॉइंट चलाते हैं।
बेंगलुरु में रहने वाले इस कपल ने बालकनी में अपने सजावटी पौधों के बीच गांजा लगाया था। उर्मिला ने फेसबुक पर गांजा सहित पौधों की तस्वीरें और वीडियो पोस्ट किए। उनके एक फॉलोअर ने पौधों में इस गांजे को नोटिस कर लिया और पुलिस को सूचित किया, जिसके बाद जांच शुरू हुई और फिर उन्हें पकड़ लिया। दंपत्ति ने स्वीकार किया कि वे प्रॉफिट कमाने के लिए गांजा उगाते थे। पुलिस ने 54 ग्राम गांजा बरामद किया और उनके मोबाइल फोन जब्त कर लिए, ताकि पता लगाया जा सके कि वे आगे किसी तरह के नशीले पदार्थ के वितरण में शामिल तो नहीं थे।
pc- herzindagi.com