Bhadrapad Month 2026: आज से हुई भाद्रपद महीने की शुरुआत, जाने इस महीने में क्या करना चाहिए और क्या करने से बचना चाहिए

इंटरनेट डेस्क। आज 29 अगस्त से भाद्रपद महीने की शुरुआत हो चुकी हैं और सावन का महीना समाप्त हो चुका है। वैसे आज से शुरू हुए नए महीने को आम बोलचाल की भाषा में भादो का महीना भी कहा जाता है। हिन्दू धर्म में इस माह को बेहद पवित्र और महत्वपूर्ण माना जाता है। इस माह में श्रीकृष्ण और भगवान गणेश से जुड़े कई त्योहार मनाए जाते हैं। साथ ही इस महीने में पूजा-पाठ और दान-पुण्य करना बेहद फलदायी माना जाता है।  धार्मिक शास्त्रों के अनुसार इस महीने में कुछ नियमों का विशेष रूप से पालन करना चाहिए।

भादो में क्या करें?
भाद्रपद यानी भादो के महीने में भगवान श्रीकृष्ण और भगवान गणेश की पूजा करना फलदायी होता है।
इस माह में दान-पुण्य भी करना शुभ होता है
भादो में श्री कृष्ण जी की पूजा-अर्चना कर तुलसी का भोग लगाना चाहिए

भादो में क्या न करें?
भाद्रपद का महीना चातुर्मास में आता है, ऐसे में धार्मिक मान्यताओं के अनुसार चातुर्मास के दौरान विवाह, गृह प्रवेश, मुंडन और अन्य मांगलिक कार्यों से बचना चाहिए
भादों के महीने में गुड़, दही, बैंगन और मांस मदिरा का सेवन न करें, इस समय सात्विकता का पालन करें
इस माह में नारियल के तेल का भी इस्तेमाल नहीं करना चाहिए. माना जाता है कि ऐसा करने से संतान सुख में परेशानियां का सामना करना पड़ता है
भादो के महीने में नाखून और बाल कटवाने से बचना चाहिए

pc- news18 hindi