Health Tips: हाई बीपी को करना चाहते हैं कंट्रोल तो डाइट में शामिल कर सकते हैं ये चीजें

इंटरनेट डेस्क। ब्लड प्रेशर एक ऐसी बीमारी हैं जो आजकल बहुत से लोगों में देखने को मिलती है। लेकिन अगर आप इसे कंट्रोल रखना चाहते हैं तो रोजाना की खानपान की आदतों में बदलाव करना भी जरूरी है। डाइट और कुछ अच्छी आदतों को मिलाकर अपनाने से आपका बीपी काफी कंट्रोल हो सकता है। 
हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल कर सकती हैं ये चीजें

बीन्स और दालें
करीब 544 लोगों पर किए गए एक रिसर्च में पाया गया कि बीन्स, दालें और दूसरी फलियों का सेवन करने से सिस्टोलिक ब्लड प्रेशर यानि ऊपर का बीपी लगभग 2 एमएमएचजी तक कम हो सकता है। बिना नमक वाले बीन्स और दालें खाएं।

चुकंदर का जूस
2024 में किए गए 11 क्लिनिकल ट्रायल के मेटा-विश्लेषण में 349 लोगों को शामिल किया गया। इसमें पाया गया कि नाइट्रेट से भरपूर चुकंदर का जूस हाई ब्लड प्रेशर से पीड़ित लोगों में सिस्टोलिक ब्लड प्रेशर को लगभग 5 एमएमएचजी तक कम करने में मदद कर सकता है।

pc- careinsurance.com